उत्तर प्रदेश

शब्द विद्या के उपासक ही हैं आर्य, डीएवी इंटर कॉलेज के संस्थापक को आगरा ने किया नमन

                     

  • महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जन्म जयंती वर्ष कार्यक्रम में मनाया गया महात्मा हंसराज जयंती समारोह
  • डीएवी इंटर कालेज में 100 पूर्व स्थापित यज्ञ शाला में हुआ हवन, ध्वजारोहण के साथ हुआ वैदिक सत्संग, नई पीढ़ी के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

आगरा। देश है तो हम हैं, पहले देश फिर फिर धर्म है। ये ही सीख देता है आज भी डीएवी इंटर कालेज के संस्थापक महात्मा हंसराज जी का जीवन। इस शब्दांजलि के साथ आर्य समाज द्वारा महात्मा हंसराज जी का 159 वा जयंती महोत्सव आयोजित किया गया।

23 अप्रैल 2023 दिन रविवार को मोती कटरा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जन्म जयंती वर्ष समारोह की श्रंखला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का आरंभ अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य आनंद पुरुषार्थी के मार्गदर्शन में यज्ञ से हुआ। सभी आर्यों ने सपरिवार यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इसके बाद मंत्रोचारण के साथ ध्वजारोहण हुआ। आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने वैदिक सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि आर्य वहीं हैं जो शब्द विद्या के उपासक हैं। 

उन्होंने कहा कि ज्ञानी, तुष्ट, मन पर नियंत्रण, सत्य, जितेंद्रिय, विनम्र, बिना संकोच के दान करने जैसे गुण आर्य समाजी में होते हैं। देश और समाज के विकास में आर्य समाज का अतुलित योगदान है और रहेगा।

कार्यक्रम संचालक आचार्य अश्वनी दुबे ने कहा कि आगरा के डीएवी इंटर कालेज में यज्ञ शाला की स्थापना 100 वर्ष पूर्व हुई थी। यहां स्वयं स्वामी दयानंद सरस्वती ने जीवन के कई महत्वपूर्ण माह दिए। महात्मा हंसराज श्वेत वस्त्र सन्यासी थे। बिना वेतन के वो डीएवी इंटर कालेज के आजीवन प्रधानाचार्य रहे। पूरे देश में उन्होंने शिक्षा और वैदिक संस्कार की ज्योति दयानंद एंग्लो विद्यालय के रूप में जलाई। हरिप्रकाश गुप्ता ने डीएवी इंटर कॉलेज के गौरवमई इतिहास की जानकारी दी। कहा कि कभी इस स्कूल में दूर दराज के ढाई हजार बच्चे तक पढ़ने आते थे। परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहता था। जिला प्रधान विजय पाल सिंह चौहान ने आर्य समाज और आगरा के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्य समाज आगरा का प्राचीन केंद्र गोकुलपुरा था।

भजनी नेत्रपाल शास्त्री ने भजन प्रस्तुति दी। आयोजन में युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए वैदिक पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर जिला प्रधान एडवोकेट विजय पाल सिंह चौहान, मंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, जिला उपप्रधान राजीव दीक्षित, नाई की मंडी प्रधान मनोज खुराना, मंत्री अनुज आर्य, प्रेमा कंवर, विरेंद्र कुमार कंवर, विद्या गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, राधेश्याम, मोहन वर्मा, उमेश पाठक, प्रभात कुमार माहेश्वरी, तारारानी आहूजा आदि उपस्थित रहे।