राजस्थान

अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु कामना के साथ किया महायज्ञ

संवाद। मो.नज़ीर क़ादरी

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को आगरा गेट स्थित महर्षि दयानंद स्मारक निर्वाण न्यास (भिनाय कोठी) में महायज्ञ का आयोजन किया गया।

गांधी दर्शन समिति के संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री गहलोत के दीर्घायु होने की कामना के साथ हवन में आहुतियां दी गई।

बाहेती ने बताया कि यह एक संयोग ही है कि आज विश्व यज्ञ दिवस भी है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से व यज्ञ में किसी मनोकामना को लेकर जो आहुतियां दी जाती हैं वह पूर्ण होती हैं। प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जिससे आमजन को राहत मिली है । गहलोत हमेशा हर जाति वर्ग को साथ लेकर चलने वाले में विश्वास करते हैं,जिससे उन्होंने आमजन के मानस में एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री की छवि बनाई हैं।

इस मौके पर आयोजित हवन में न्यास के मंत्री सोमरत्न आर्य,विवेक चंडक, पंडित रामस्वरूप राहुल आर्य, प्रकाश किशोर खन्ना, सत्यनारायण शर्मा, सुरेश राठौड़, गोविन्द शर्मा, चेतन पवॉर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे l

कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाया

अजमेर! प्रदेश के जननायक लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जन्मदिन के अवसर आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया !

इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहैती के नेतृत्व में शास्त्री नगर स्थित लाडली घर आश्रम में दृष्टि बाधित छात्राओं के साथ केक काटकर अल्पाहार कर मनाया!

इस अवसर पर लाडली घर की दृष्टिबाधित छात्राओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर हैप्पी बर्थडे गीत गाकर दीर्घायु की कामना की!

इस अवसर पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष मामराज सेन अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल सचिव अभिलाषा विश्नोई जूलियस क्लेंमेट पार्षद सुनीता चौहान राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य ममता चौहान पूर्व पार्षद गणेश चौहान कमल बेरवा डॉ एस डी मिश्रा चेतन पवार फूलचंद सेन राजेंद्र चौधरी लवनेश वर्मा नीरज यादव अमित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!