अन्य

आगरा जिले में कुल 40.38 प्रतिशत हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान मृतकों के आए वोट ज़िंदा के नाम वोटर लिस्ट से गायब

आगरा जिले का कुल मतदान प्रतिशत, 40.38


आगरा नगर निगम का कुल मतदान प्रतिशत, 37.07

आगरा। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से शुरू होकर शाम 6 बजे शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ। मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया लोग घरों से निकलकर अपने पोलिंग बूथ पर जाते नज़र आए।

लेकिन वोट का प्रतिशत काफी कम रहा । आगरा का बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर सका। वोटर लिस्ट में नाम न होने की शिकायत हर बूथ पर रही। बिना वोट डाले बिना लोगों को घर वापस लौटना पड़ा।

सुरक्षा का रहा कड़ा इंतजाम

मतदान को सफल बनाने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर संयुक्त रूप से पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर रहे थे।

वोटर लिस्ट में नाम न होने कम रहा मतदान प्रतिशत

आगरा के मतदान अपेक्षा से कम हुआ सभी बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से वोटर को मायूसी का सामना करना पड़ा पूरे मोहल्ले के नाम लिस्ट में नहीं थे। मतदाताओं के काफी हुज्जत की लेकिन नाम न होने के कारण वोट डालना संभव नहीं हुआ।

बूथों पर रहा सन्नाटा

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही सन्नाटा रहा लोग वोट के लिए घरों से बाहर तो आए लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने के अभाव में केंद्र से ही वापस घर लौट गए। हर बूथ पर वोटर लिस्ट चर्चा का विषय बनी रही।

मृतकों के भी आए वोट ज़िंदा के नाम लिस्ट से गायब

निकाय चुनाव में पिछले 10 से जो लोग मृतक हैं उनके घरों में वोटर की पर्ची पहुंची हैं। जो लोग ज़िंदा हैं उनका लिस्ट में नाम तक नहीं है। मृतकों के नाम न तो काटे गए ना हीं नए वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य सही तरीके से नहीं किया गया है। ऐसा एक बूथ पर नहीं काफी बूथों पर देखा गया है।

फर्जी वोट का विडियो हुआ वायरल

मतदान के बीच एक फर्जी मतदान का विडियो भी सामने आया जिसमें एक युवक दूसरे युवक की वोट के बाद लगने वाली सियाही हटाता नज़र आ रहा है। वीडियो आगरा का बताया जा रहा है विडियो में आगरा के जनप्रतिनिधियों के पोस्टर और फॉक्स भी वीडियो की टेबल पर नज़र आ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल और योगेंद्र उपाध्याय ने परिवार के साथ किया मतदान

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने अपने परिवार के साथ शाहगंज स्तिथ अपने बूथ पर वोट किया वहीं मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बैपटिस कॉलेज में अपना मतदान किया। मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री ने बुर्के में वोट डालने वाली महिलाओं पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब आधार या वोटर आई डी में नकाब हटाकर फोटो कराया जाता है। तो वोट डालने पर नकाब क्यों नहीं हटाया जाता।

बुर्के पर वोट डालने पर केंद्रीय मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

बुर्के में मतदान करने वाली मुस्लिम महिलाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा कि जब आधार या कोई भी आई डी में नकाब के बिना फोटो लगाया जाता है तो वोट डालते समय नकाब क्यों नहीं हटाया जाता। नकाब वोट डालते समय हटा देना चाहिए।