अन्य

जिलाधिकारी की कड़ी निगरानी में चल रहा है मतदान बूथ निरीक्षण कर रहे और डीएम और पुलिस कमिश्नर

आगरा। नगर निकाय चुनाव के चलते आज सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने घरों से निकलकर अपने बूथ की ओर जाते नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन भी अपनी मुस्तैदी में लगा हुआ है।

जिलाधिकारी की टीम ने कंट्रोल रूम से अपना निरीक्षण शुरू किया उसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने संयुक्त रूप से पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिसमें अब तक कंपोजित विद्यालय नाई की मंडी, आगरा कॉलेज, अंवरी नीलोफर कॉलेज मंटोला, नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज का निरीक्षण किया जा चुका है।