अन्य

चंदौली के इरफान के किया संस्कृत बोर्ड में हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटर की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें चंदौली के इरफान ने संस्कृत में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अपने बेटे की इस सफलता पर इरफान के पिता सलाउद्दीन ने बताया कि वे बी ए पास हैं। खेती करके परिवार को पाल रहे हैं। बच्चों को शिक्षा दिला रहे हैं। बेटे ने संस्कृत पड़ने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उसका एडमिशन संपूर्णानंद प्रभुपुर स्कूल में करवाया आज उसने ये मुकाम हासिल किया है।

दिन रात कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने के बाद आज उसको ये उपलब्धि मिली है। स्कूल की प्रिंसिपल ने इरफान के बारे में और जानकारी देते हुए बताया है कि बहुत अच्छा है इरफान राइटिंग सबसे अच्छी है। पूरे स्कूल में क्लास 9 से हमारे यहां आया है। अपनी पढ़ाई में काफी मेहनत करता है। आज उसकी मेहनत रंग लाई है। उसने परीक्षा में 87% नंबर आए हैं। स्कूल के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।