देश विदेश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल के आंकड़े चौका रहे हैं

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। प्रदेश में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जहां बीजेपी कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर को मात देने की उम्मीद कर रही है, वहीं कांग्रेस दक्षिणी राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है। 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। लेकिन उससे पहले आज एग्जिट पोल्स के जरिए परिणामों की एक झलक बताने की कोशिश की गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।
एबीपी-सी न्यूज वोटर ने कर्नाटक में बीजेपी को 83-95 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 100-112 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेडीएस के खाते में 21-29 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। रिपब्लिक टीवी ने अपने पोल में बीजेपी को 80 से 100 सीटें दिए हैं। कांग्रेस के खाते में 94-108 सीटें जा सकती हैं। जेडीएस को 24-32 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जा सकती हैं।
टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 113 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेडीएस को 23 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य को 3 सीटें मिल सकते हैं।
आजतक एक्सिस ने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दी है। आजतक एक्सिस के अनुसार कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 62 से 8- सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। जेडीएस को 20-25 सीटे मिलने का अनुमान जताया गया है।
जी न्यूज का एग्जिट पोल बता रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 103-118, बीजेपी को 79-94, जेडीएस को 25-33 जबकि अन्य को 02-05 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24 चाणक्य के अनुसार बीजेपी को 92, कांग्रेस को 120 और जेडीएस के खाते में 12 सीटें जा सकती है।