देश विदेश

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत

नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में हुए लोकसभा उपचुनाव में आम आदपी पार्टी की जीत हुई है। इस जीत के साथ ही एक बार फिर पार्टी की एंट्री लोकसभा में हो गई है। जीत तय होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता सुशील रिंकू ने प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत से आप के नेता गदगद हैं। इसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सिर्फ काम की राजनीति करते हैं, न हम धर्म और न ही हम जाति की राजनीति करते हैं और हम उसी के बिनाह पर वोट मांगते हैं।