देश विदेश

कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया से रूबरू होने के बाद कहा कि कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।
इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शाम तक रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है। खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की आधी बढ़त की सराहना की और कहा कि यह ‘जनता जनार्दन’ की जीत है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस उम्मीदवारों को शाम तक राजधानी बेंगलुरु में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।