राजनीति

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जिले में निकाय चुनावों में पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई है। भाजपा को जिताने के लिये मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा है की पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भाजपा नें जीत का जो परचम लहराया उसके लिये कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी यों एवं वरिष्ठ नेताओं नें कठिन परिश्रम किया। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है।


पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा की ट्रिपल इंजन की सरकार से जिले के नागरीय क्षेत्रों का विकास और तेजी के साथ होगा। नगर एवं कस्बे जन सुविधा पूर्ण,आकर्षक एवं सुंदर बनेंगे। सबके साथ से सबका विकास मूलमंत्र एक उज्जवल विकासोन्मुख नई दिशा देगा।