अन्य

सगीर फातिमा मोहम्मदीया गर्ल्स इंटर कॉलेज में कम्प्यूटर लैब का हुआ आग़ाज़


आगरा। सगीर फातिमा मोहम्मदीया गर्ल्स इंटर कॉलेज कलेक्ट्रेट रोड आगरा में वर्तमान में कम्प्यूटर साइंस की आवश्यकता को महत्व देते हुए खान एकेडमी अमेरिका के कालोवोरेशन से एक कम्प्यूटर लैब की शुरुआत राजीव अग्रवाल फाउंडर सी. ई. ओ. एम. ए. क्यू. सॉफ्टवेयर यू. एस. के निर्देशन में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन आज राजीव कृष्णा अपर पुलिस महानिदेशक के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजीव कृष्ण एडीजी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि

एडीजी राजीव कृष्ण और प्रबंधक हाजी जमील उद्दीन कुरैशी

मेरा हमेशा से ये मानना है कि एक बच्ची या एक लड़की को अगर पढ़ाई का मौका मिले तो अकेले अपने लिए नहीं परिवार के लिए नहीं पूरे समाज के लिए आगे बढ़नेमौका मिलता है।

कम्प्यूटर लैब में बालिकाओं को संबोधित करते हुए

सगीर फातिमा इंटर कॉलेज ये सुविधा शुरू हुई है इसका फायदा आगे तक बहुत बच्चों को मिलेगा। यहां के प्रिंसिपल को धन्यवाद वहीं कॉलेज के प्रबंधक हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि आज के वक्त को मद्देनजर कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है।

कम्प्यूटर लैब के निरीक्षक की झलक

आज हमारे यहां एम. ए. क्यू. सॉफ्टवेयर यू. एस.की मदद से कंप्यूटर लैब की शुरूआज आज हुई है। ऐसे बच्चियों को काफी मदद मिलेगी। भविष्य में उन्हें अपनी शिक्षा को और अच्छे से पूरी करने में मदद मिलेगी।