मनोरंजन

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरूगन कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

केन्स फिल्म महोत्सव में केनु बहल की आगरा और अनुराग कश्यप की कैनेडी शामिल

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरूगन 16 मई से 27 मई तक होने वाले कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ प्रसिद्ध फिल्म ऐलीफेन्ट व्हीसपरर्स के निर्माता गुनीत मोंगा, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर, ऐषा गुप्ता और मणिपुरी अभिनेता कांगाबाम तोम्बा भी होंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर महोत्सव के उद्घाटन सत्र को विडियो संदेश के जरिए संबोधित करेंगे। वे भारत को विषयवस्तु निर्माण के केन्द्र के रूप में प्रदर्शित करेंगे।
महोत्सव में भारतीय पंडाल को अहमदाबाद का राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान तैयार कर रहा है। इसकी मुख्य विषयवस्तु शोकेशिंग इंडियाज क्रेटिव इकनॉमी है। पंडाल का डिजाइन सरस्वती यंत्र से प्रेरित है जो देवी सरस्वती का प्रतीक है।

केन्स फिल्म महोत्सव में अधिकारिक रूप से चार भारतीय फिल्मों का चयन किया गया है। इनमें केनु बहल की आगरा और अनुराग कश्यप की कैनेडी शामिल है। इसके अलावा महोत्सव में कई अन्य भारतीय फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मणिपुरी फिल्म ईशानहौ का प्रदर्शन क्लासिक श्रेणी में होगा।