खेल

आगरा के पार्थ भटनागर ने एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कर अपने परिवार का नाम किया रौशन

आगरा। आगरा के पार्थ भटनागर ने एक साथ  दो उपलब्धियां हासिल कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है। हालही में आने वाले आईसीएसई के रिज़ल्ट में पीटर्स कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दूसरी तरफ से उसी दिन जिला स्तरीय अंडर – 19 शतरंज चैंपियनशिप में विजय प्राप्त कर चैंपियन बने। आसामी 18 मई वाराणसी में होने वाली यूपी स्टेट अंडर 19 में प्रतिभाग भी कर रहे हैं। बताते चले कि पार्थ भटनागर सागर भटनागर और नेहा भटनागर के पुत्र तथा नरेन्द्र मोहन भटनागर के पौत्र हैं।

अपने पुत्र की इन दोनों उपलब्धियों से परिजन बहुत खुश हैं। इस बारे में और जानकारी देते हुए बलदेव भटनागर ने बताया कि इससे पूर्व पार्थ का 14 नवम्बर 2022 को गाजियाबाद में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप के विजेता बनने के बाद नेशनल प्रतियोगिता में चयन हुआ था। लेकिन उस समय अपनी हाईस्कूल आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा की वजह से प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।