देश विदेश

केंद्र सरकार ने प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कानून मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल को स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया है। इससे पहले आज से ही किरेन रिजिजू को भी कानून मंत्रालय से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। मोदी सरकार का अपने आप में एक बड़ा फैसला है। एक ही दिन में कानून मंत्रालय संभाल रहे दोनों मंत्रियों को बदल दिया गया है।
केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है।