अन्य

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश नें मिशन 2024 जीतने के लिएबताया क्या है ‘माइक्रो मैनेजमेंट


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। कहा जाता है कि बीजेपी 365 दिन और 24 घंटे चुनावी मोड पर रहती है। नगर निकाय चुनाव के बाद में बीजेपी मिशन 2024 के लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर काम कर रही है। अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने निकायों,जिला पंचायत,ब्लाक के प्रतिनिधियों के लिए निर्देश जारी किया है की नगर सरकार की तस्वीर बदलने वाले पार्टी से समन्वय बनाकर चलें।


भाजपा जिला कार्यालय में कानपुर ,बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की बैठक में यही लक्ष्य और परिदृश्य था। समझाया की लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी क्या है माइक्रो मैनेजमेंट?
बैठक में साफ कर दिया गया कि पार्टी के सांसद ,विधायक जिला पंचायत,निकायों और क्षेत्र पंचायत के हमारे जनप्रतिनिधियों को संगठन के साथ मिलकर काम करना होगा। निचले स्तर की समस्याओं की जानकारी से रूबरू होने के लिए मंडल कमेटियों में पदेन सदस्य की सभासदों की भूमिका रहेगी।

बीजेपी के टिकट पर जीतकर नगर निकाय तक पहुंचने वाले कमर कस ले। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।संगठन में काम करते हुए केंद्र और प्रदेश से आ रही योजनाओं को जनता तक ले जाना है। जनता का विश्वास जीतना है। छोटे-छोटे कामों को भी महत्वपूर्ण समझते हुए छवि बनानी होगी। 2024 की लड़ाई को आसान बनाने के लिए मतदाताओं से परस्पर संवाद करते रहना होगा।

प्रकाश पाल ने बताया कि 2024 के लिए रोडमैप में सबको पार्टी से मिले निर्देशों के हिसाब से काम करना है और जनता से समन्वय बनाकर 2024 की लड़ाई को बीजेपी के लिए आसान बनाना होगा। प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक हैं। विपक्ष परास्त हो चुका है।


जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ,सांसद आरके पटेल ,विधायक प्रकाश दिवेदी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ,पूर्व जिलाअध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू,बालमुकुंद शुक्ला ,निकाय में जीते अध्यक्ष एवं सभासद बालक प्रमुख,मीडिया प्रभारी आनंद दिवेदी आदि संगठन के सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे।