अन्य

जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील हुये नाराज :मुरवल सहकारी समिति को जब देखा बदहाल


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल बबेरू विधानसभा के ग्राम पंचायत मुरवल में क्षेत्रीय सेवा सहकारी समिति का आक्समिक निरीक्षण किया। यहां खरीद केंद्र शून्यता में था। किसानों के अनाज की खरीद नहीं हों रही थी। यह देख जिला पंचायत अध्यक्ष बहुत खफा हुये और उनके निर्देश पर पहली बार दलहन- तिलहन खरीद केंद्र का शुभारंभ हो सका।


जिलापंचायत अध्यक्ष को शिकायत मिली थी की मुरवल सहकारी समिति किसानों के हितार्थ की जगह अनुउपयोगी साबित हो रही है। पूरी तरह अव्यवस्था एवं मनमानी का आलम है।जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें इसी क्रम में आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से वंहा स्टाफ में खलबली मच गईं। निरीक्षण में गंदगी के आलम के अलावा खरीद व्यवस्था ठप थी। जिला पंचायत अध्यक्ष नें वहां स्टाफ रजिस्टर चेक किया।

किसानों के लिए पानी की व्यवस्था,परिसर की साफ सफाई और बिना किसी भेदभाव के केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति के खरीद केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने हिदायत दिया की अगले सप्ताह पुनः निरीक्षण करुगां। यदि केंद्र में सुचारू रूप से कार्य संचालित नहीं मिला तो दंडनात्मक कारवाई होगी।