उत्तर प्रदेश

कासगंज में किसानों ने दिया ज्ञापन

संवाद – नूरुल इस्लाम
कासगंज। राष्ट्रीय अध्यक्ष आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कासगंज जिलाध्यक्ष राकेश प्रजापति ने क्रमबद्ध तरीके से एक एक बिन्दु पर तथा किसानो की प्रमुख समस्या ट्यूबवेलों पर मीटर का बिल ना आए,विधुत समस्या किसानों के समर पर बिल भेजा जा रहा है जिसमें सभी किसानों के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना स्थल बनाया जाए जिसमें किसान बैठकर धरना प्रदर्शन कर सकें ,आदि समस्याओं पर गम्भीर रूप से अवगत कराया तथा लोकल समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। किसान यूनियन सैकड़ो कार्यकर्ता सहावर ब्लॉक अध्यक्ष जिला प्रमुख महासचिव चांद मियां जिला महासचिव सत्यवान सिंह चौहान संगठन मंत्री शुगर सिंह यादव करीब उल्ला खान अजय पाल सिंह चौहान नासिर अहमद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।