अन्य

डीएम दुर्गा गौवंशों के स्वच्छंद विचरण से चिंतित:गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने के दिये निर्देश


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें गौवंशों के स्वच्छंद विचरण पर चिंता जताई है। इनको गौशालाओं को अक्षय पात्र बनाने एवं संरक्षित करने के निर्देश दिये। डीएम नें इसके लिये बैठक की।इसमें गौशालाओं में गौसंरक्षण हेतु भूसा क्रय करने एवं भूसा दान पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशु चिकित्सा अधिकारी एवं एडीओ पंचायत इस कार्य को प्राथमिकता से निभाये। लक्ष्य के अनुरूप भूसा की व्यवस्था करें। इस कार्य में ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जाये। गांवों के संभ्रांत लोगों से भूसा दान हेतु प्रेरित करने को कहा।


डीएम ने निर्देश दिये कि गौवंश सड़कों में विचरण करते हुए न पायें जायें, गौवंशो को समुचित व्यवस्था के साथ गौशालाओं में संरक्षित रखा जाए। उन्होंने गौशाला में गौवंशो के संरक्षण हेतु उपलब्ध भूसा, छाया चारे व पेयजल की उपलब्धता तथा गौशाला में सफाई एवं पर्याप्त मात्रा में भूसा रखने के निर्देश दिये। डीएम ने गौवंशो को बीमारी से बचाव हेतु समय-समय पर वैक्सीनेशन करानें को कहा। गौवंशों को विचरण हेतु चारागाहों में केयर टेकर की देखरेख में ही व्यवस्था के निर्देश दिये ,ताकि दुर्घटनाएं न हों।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप निदेशक पशु चिकित्सा डॉ मनोज अवस्थी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ० ओमप्रकाश एवं पशु विभाग एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।