देश विदेश

भागलपुर वूशु संघ

भागलपुर: भागलपुर जिला वुशू संघ के तत्वावधान में 16वी भागलपुर जिला वुशू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार ने की। प्रतियोगिता में जिला भर के कई राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व उदीयमान खिलाड़ियों ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त क्रीडा सचिव एसोसिएट प्रोफेसर डा शाहिद रजा जमाल थे। यह जानकारी वुशू संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने देते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी उक्त प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बालक और बालिका के कई वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया। उक्त प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
सब जूनियर (बालिका)

आध्या …. स्वर्ण पदक… योंग चुन व नान चाकू इवेंट.. कार्मेल स्कूल,

सौम्या मिश्रा…. रजत पदक योंग चुन इवेंट व नान चाकू इवेंट ….माउंट असिसि स्कूल,

सृष्टि प्रिया…..स्वर्ण पदक….ताईची व तलवार चालन इवेंट ….सेंट टेरेसा स्कूल,

विदिशा….. स्वर्ण पदक… हु ज़ाओ छवान व नान चाकू इवेंट…. कार्मेल स्कूल, जूनियर (बालिका)

जिया कुमारी…..स्वर्ण पदक….. ताईची छवान व तलवार चालन इवेंट…. कार्मेल स्कूल,

अर्पिता दास…..स्वर्ण पदक… चांग छवान, चीएंशू व छिएंगशु इवेंट.. कार्मेल स्कूल,

कृतिका आनंद…..स्वर्ण पदक…. हु जाओ छवान व नान चाकू इवेंट… कार्मेल स्कूल, जूनियर (बालक)

ऋषभ राज….स्वर्ण पदक…योंग चुन छवान व नान चाकू इवेंट… सेंट टेरेसा स्कूल,

आलोक राज…. स्वर्ण पदक…. शांशोऊ 48 किलो भर वर्ग.. झिकटिया मार्शल आर्ट्स क्लब इस अवसर पर राजेश कुमार साह व मार्शल आर्ट्स अकादमी ऑफ अंग के अध्यक्ष आशीष सर्राफ आदि उपस्थित थे। मुख्य निर्णायक की भूमिका में राष्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी निकिता थी ये सचिवालय खेल कोटे के तहत पूर्णिया समाहरनालाय मे पदस्थापित है!