अन्य

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कर्मचारियों ने सौपा ज्ञापन

आगरा। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग आगरा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधीक्षक की अनुउपस्थित में कनिष्क लिपिक ओम प्रकाश को दिया ज्ञापन। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीक्षक कार्यालय छोड़ कर गायब हो गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्यालय पर हंगामा कर दिया और अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने बताया है कि हम लोगों का विनियमितकरण सन 2014 में किया गया। उस विनियमितकरण की सूची में ज्यादातर कर्मचारी अनपढ़ / बिना पढ़े लिखे थे। उनका आयु सीमा से सम्बंधित प्रमाण पत्र जिला अस्पताल आगरा के डॉक्टरों के माध्यम से प्रमाणितकरण कराया गया।

लेकिन आज 10 बर्ष के साथ उन कर्मचारियों से आयु सीमा से सम्बंधित सत्यापन मांगा जा रहा है।
अब कर्मचारी कहा से लाकर देगें।कर्मचारियों को बेबजह परेशान नही किया जाय। जो कर्मचारी दैनिक श्रमिक के रूप में विभाग में सेवा दे रहे थे।उन कर्मचारियों को एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है।लेकिन उनका वेतन विभाग के अधिकारियों ने नहीं दिया है। उन कर्मचारियों का वेतन दिया जाना चाहिए।

फल फूल प्रदर्शनी में कार्यरत रहें कर्मचारियों को उत्साहित करने के लिए जो पुरस्कार दिया जाता हैं। वह भी 2 बर्षो से नही दिया गया। उसे दिये जाने की मांग की गई हैं। अगली माँग यह है अभी विगत महीने पहले कर्मचारियों की ड्यूटी कोल्ड स्टोरेजो पर लगाई गई थी।उसका मानदेय भुगतान किया जाना चाहिए। किसान नेता एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ इकाई उद्यान विभाग कर्मचारी संघ के जिला सरंक्षक सोमवीर यादव ने कहा है कि अगर कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।


तमाम समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन दिया गया।
जिसमें मुख्य रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव ,मिठ्ठन लाल, राजू शर्मा, राजेन्द्र कुमार, डोरीलाल बघेल, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, गिरीश चन्द, कृष्णा, शिशुपाल, प्रहलाद, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।