उत्तर प्रदेश

देश मंहगाई की भट्टी में जल रहा है – लाल जी देसाई

आगरा। शहर काग्रेस कार्यलय कलेक्ट्रेट आगरा में प्रेस वार्ता रखी गयी जिसे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश मंहगाई की भट्टी में जल रहा है देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान तो आडनी की संपत्तियां बढने में अपने संसद मंत्रियों को बचने में विदेश घूमने में लगा हुआ है देश की समस्याओं की तरफ नहीं है।पहले कामर्शियल सिलेंडर के पैसे बड़ा दिये अब 88रू कम करके वाहवाई लूट रही है लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मुझे जनता की लड़ाई लड़ने के लिए मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है हम जनता के बीच में रहेंगे भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों के साथ एकजुट होकर 2024 का चुनाव लडेगें जिसके लिए कांग्रेस सेवा दल का एक एक कार्यकर्ता निष्ठा के साथ निडर होकर भाजपा की झूठ की पोल खोलगा।
प्रेस वार्ता में उपस्थिति थे अरविंद पाल जी (राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर प्रदेश), अनिल त्यागी जी (प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी), महिला प्रदेश अध्यक्ष रत्ना शर्मा, शहर काग्रेस सेवा दल अध्यक्ष चौधरी, सचिन यादव, अनिल शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता), अनुज शिवहरे (जिला प्रवक्ता) शांति स्वरूप रावत( जिला अध्यक्ष सेवादल) देवेंद्र चंसोलिया जी, मधुरमा शर्मा जी, नंदलाल भारती जी, अशोक शर्मा जी, अनिल बिधौलिया जी, सीएम पाराशर जी, आर. वी. धाकरे, फेजल जाफरी, संजय पंडित, धर्मेंद्र बघेल, सुनील कुमार निगम, कैलाश पलवर, विष्णु दत्त शर्मा जी, आदि मौजूद रहे।