उत्तर प्रदेश

ओडिशा रेल दुर्घटना के मृतकों को दी श्रंद्धाजलि

आगरा। ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी ने मधुनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
आम आदमी पार्टी ने रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़ बताते हुए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्रज प्रान्त अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे सुरक्षा से खिलवाड़ इस बड़ी दुर्घटना का कारण है। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस हृदयविदारक घटना में मृतक यात्रियों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।

जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गायत्री ने कहा कि रेल की सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता में है ही नही।

रमजान अब्बास ने कहा कि ओडिशा में तीन ट्रेनों का सबसे बड़ा हादसा, जबावदेही तय होनी चाहिए।आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। शोकसभा में राहुल सम्मी, राजू सोलंकी सहित दर्जनों साथी शामिल हुए।