अन्य

केन की बाढ़ से बचाने को बन रहे तटबंध में लापरवाही ठेकेदार भ्रष्टाचार की तन गईं कमान ?


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। सदर विधान सभा के केन तट के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ढाल तो बन गये,लेकिन कार्यदायी संस्था और ठेकेदार निढाल से हैं।कार्य गतिवान नहीं बन रहा जबकि गाईड लाईन के मुताबिक बरसात के मौसम से पूर्व तटबंध बन जाना चाहिये। भ्रष्टाचार की कमान तन गईं है ? आपको बता दें की सुरक्षा कवच के लिये विधायक प्रकाश नें वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया था। यह तटबंध का केन के दायें तट पर स्थित कनवारा,बरुवा डेरा , टिकरी ग्राम समूह की सुरक्षा के लिये कटाव निरोधक के रूप में तैयार होना है।

सरकार बांदा को बाढ़ से बचाने के लिये कृत संकल्पित हैं। जिले में तीन तटबंध मंजूर हैं। विधायक प्रकाश नें जिसके लिये भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया था इस तटबंध की लागत लगभग दस करोड़ है। कार्य पूरा करने की अवधि तीन माह निर्धारित है। कार्य सिंचाई प्रखंड तृतीय के तत्वावधान में हो रहा है। सूत्रों की माने तो तटबंध निर्माण में गुणवत्ता विहीन निर्माण की साजिश है। कार्य का प्रारंभिक दौर ही निगाहों में धूल सा झोंकने वाला है। इसलिये विधायक प्रकाश रहें सावधान अन्यथा तटबंध पर भ्रष्टाचार की कमान तन गईं है ?