उत्तर प्रदेश

बजाज के नए ऑटो आरई ई – टेक 9.0 का हुआ वितरण, शून्य प्रदूषण और दमदार बैटरी है खासियत

   देश में बजाज ई ऑटो का पहला वितरण समारोह हुआ आगरा में

  आगरा के मनोरम बजाज आटो को मिला लॉन्चिंग और वितरण का अवसर 

  विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे भी हुए समारोह में रोपित 

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बजाज के नए ऑटो आरआई आई टेक 9.0 का वितरण समारोह आयोजित किया गया। बाईपास रोड स्थित मनोरम ऑटोज पर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर, विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त यातायात अरुण चन्द्र, मनोरम ऑटोज के एमडी राम मोहन कपूर, सीईओ गौरव कपूर, भगत सिंह बघेल, भाजपा जिला महामंत्री संजय चौहान, मनीष गुप्ता, बजाज कंपनी के कार्तिक महालन, मुरारी कुमार, अनिल कुमार और हृदय सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित कर वितरण समारोह का शुभारंभ किया। 
5 जून 2023 दिन सोमवार को बाईपास रोड स्थित मनोरम ऑटोज के शोरूम पर ई ऑटो रिक्शा का वितरण समारोह हुआ। मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि अपनी उम्र के अनुपात में प्रत्येक व्यक्ति पौधे अवश्य पर्यावरण दिवस पर लगाए। उन्होंने बताया कि ई वाहनों पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है।
मनोरम ऑटोज के एमडी राम मोहन कपूर ने कहा कि बजाज के नए ऑटो की बंपर बुकिंग हो चुकी है। अभी 50 ऑटो की डिलीवरी दी गई है। 
 पुलिस आयुक्त यातायात अरुण चन्द्र ने कहा कि प्रतिदिन वायु प्रदूषण की समीक्षा होती है। प्रदूषण का प्रमुख कारण वाहन हैं। ऐसे में यदि पर्यावरण संरक्षण करना चाहते हैं तो ई वाहनों को तवज्जो देनी होगी। उन्होंने राम मोहन कपूर के पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की प्रशंशा की। 
बजाज कंपनी के कार्तिक महालन ने कहा कि शहर के सबसे बड़े डीलर मनोरम बजाज आटो को लान्चिंग एवं वितरण करवाने का पूरे देश में अवसर प्राप्त हुआ। 
ताजमहल के कारण टीटीजेड श्रेणी में आगरा आता है। यहां जीरो प्रदूषण वाहनों की मांग अधिक है। इलैक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में बजाज का आरई ई− टेक 9.0 क्रांति लाएगा। उन्होंने बताया कि टैक्नोलॉजी नई− विश्वास वही के ध्येय पर आधारित बजाज आरई ई−टेक 9.0 बैटरी संचालित आटो है। इसकी पहचान इसका सफेद रंग और प्रदूषण रहित होना है। इसकी उर्जा खपत बहुत कम है। इको और पावर मोड, बड़े और ट्यूबलैस टायर के साथ 80 हजार किमी इसकी बैटरी की गारंटी है। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड होने के कारण ये पहाड़ाें पर आसानी से ले जाया जा सकता है। आरसीडी केबल इसमें दी गयी है। वितरण समारोह में देश पहली ऑटो की डिलीवरी शहजाद और देवेंद्र को चाभी देकर की गई। इसके अलावा तीन दिव्यांगों को भी विशेष स्कीम के तहत ई ऑटो की चाभी दी गई। समारोह का समापन पौधा रोपण के साथ हुआ।