वाराणसी। गैंग्स्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी न्यायालय ने 1991 में अवधेश राय हत्या मामले में दोषी ठहराया है। सजा की घोषणा अभी बाकी है। अगस्त 1991 में कांग्रेस नेता और विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय को वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मार दी गई थी। अजय राय ने मुख्तार अंसारी, भीम सिंह और पूर्व विधायक अब्दुल कलीम के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई थी। इस वर्ष अप्रैल में गाजीपुर के सांसद तथा विधायक न्यायालय ने मुख्तार अंसारी को 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय के अपहरण और हत्या मामले में सजा सुनाई थी। मुख्तार अंसारी को दस वर्ष की जेल और पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। मुख्तार अंसारी पर अपहरण और हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अवधेश राय हत्या मामले में न्यायालय ने मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराया
June 5, 20230

Related Articles
October 4, 20240
सपा नेता डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने भोजन का इलाज की व्यवस्था कर दी है
पीड़ित ग्रामीणों के लिए दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया है
संवाद।। तौफीक फारूकी
फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज के ग्राम उखरा में पीड़ितों के लिए सपा नेता डॉक्टर जितें
Read More
January 25, 20250
महानिरीक्षक/रे.सु.ब. को राष्ट्रपति पुलिस पदक
आगरा। ए.एन. सिन्हा, महानिरीक्षक/रे.सु.ब./उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज को गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। श्री सिन्हा को इससे पहले
Read More
October 20, 20240
करवाचौथ के पावन पर्व पर अगर आप चाहते हैं अपने जीवन साथी के साथ क्लिक की गई तस्वीर को यादगार बनाना तो जुड़िए हमारे साथ
आगरा। अगर आप चाहते हैं अपने जीवन साथी के साथ क्लिक की गई तस्वीर को यादगार बनाना तो जुड़िए हमारे साथ भेजिए अपनी फोटो नाम के साथ व्हाट्स एप पर 9368313783, 9259605667, टाइम्स ऑफ ताज टीम आपके वैवाहिक जीव
Read More