अन्य

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें साईकिल रैली से पर्यावरण सरंक्षण पर दिया जोर


संवाद/ विनोद मिश्रा


बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें विश्व पर्यावरण दिवस पर राइफल क्लब ग्राउण्ड से स्वच्छता जागरूकता साईकिल रैली निकाली। सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क के लिए रवाना किया। इस रैली में मंत्री निषाद एवं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल नें साईकिल चलाकर संदेश दिया। रामलीला मैदान,अतर्रा चुंगी तिराहा होते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में रैली समाप्त हुई।

इस दौरान पर्यावरण स्वच्छता,वृक्षारोपण ,प्लास्टिक पाॅलीथिन का उपयोग न करने संबंधी स्लोेगनों के माध्यम से जागरूता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री निषाद नें मिशन लाइफ की शपथ पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने हेतु दिलाई।
सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में मंत्री निषाद एवं जिलाधिकारी ने नवाब टैंक एवं पार्क में सफाई अभियान चलाकर सफाई की। जल शक्ति राज्यमंत्री निषाद ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के कार्य के साथ जुडकर प्रकृृति को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी लोग कार्य करें।

जगह-जगह पर गन्दगी न फैलायें, प्लास्टिक व पाॅलीथिन का उपयोग न करें, इसके साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने अधिक से अधिक पौध रोपण करें। कहा कि जल भी अमूल्य है इसकोे भी संरक्षित एवं संचयित करने का कार्य करें। कहा कि जल संचयन हेतु अविरल जल अभियान चलाया जा रहा है। डीएम नें भी पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमिताभ यादव, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश सहित बडी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।