अन्य

आगरा में 128 नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

सीएमओ ने दी नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई

आगरा। उ0प्र0 अधीनस्थय सेवा चयन बोर्ड से पूरे प्रदेश में 7225 नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यक्रत्रियों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ब्रजेश पाठक उपमुख्य मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं आगरा में जे0पी0 सभागार विश्वविद्यालय खन्दारी कैम्पस में सामुदायिक रेडियो के साथ नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कम्युनिटी रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने जे0पी0 सभागार खन्दारी कैम्पस में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। आगरा जनपद के लिये 128 नव चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को जनप्रतिनिधियों पक्षालिका सिंह विधायक बाह, चैधरी बाबूलाल विधायक फतेहपुर सीकरी, धर्मपाल सिंह विधायक एत्मादपुर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल विधायक शहर उत्तरी, मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष, ए0 मण्डिकंडन मुख्य

विकास अधिकारी आगरा, डा0 चन्द्रशेखर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अरूण श्रीवास्तव द्वारा नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई देते हुये सन्देश दिया कि सभी नवनियुक्ति महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों पूर्ण मनोयोग से कार्य करें।

कार्यक्रम का संचालन पूजा सक्सेना,कार्यक्रम अधिशासी और मीडिया प्रभारी और तकनिकी सहयोग इंजीनियर तरुण श्रीवास्तव कम्युनिटी रेडियो डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय एवं डा0 पियूष जैन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजीव वर्मन के नेतृत्व में डा0 सुशील कुमार, डा0 सुरेन्द्र मोहन प्रजापति कुलदीप भारद्वाज,

अनिल सत्संगी, पंकज जायसवाल, दीपक श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया। डा0 विनोद रजिस्टार आगरा विश्वविद्यालय, ए0एन0एम0 टी0सी0 के टयूटर एवं विद्यार्थियों, एन0सी0सी0 कैडेट्स तथा आगरा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया।