उत्तर प्रदेश

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता महाजनसंपर्क अभियान के तहत मोदी योगी सरकार की योजनाओं से मुस्लिम समाज को कराये रूबरू : सतेंद्र सिशोदिया

मोदी योगी की सरकार में पसमांदा मुस्लिम को राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक लाभ मिला : जावेद मलिक
मेरठ : हरमन सिटी स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे के पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव मे मुस्लिमों पर भरोसा करके टिकट दिये थे उस पर अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारियों ने खरा उतारकर जीत हासिल की है। बैठक मे मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया जी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी महासंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच जाकर बताना कि केंद्र मे मोदी जी की सरकार के शानदार 9 वर्ष उपलब्धियों भरे 9 वर्ष, इन 9 वर्षों ने इस देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। 2014 से पहले देश मे अराजकता का माहौल था आय दिन दंगे होते थे, डर का माहौल था भय का माहौल था। लेकिन 2014 मे मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद किसी मे हिम्मत नही हैं कोई दंगा कर दे या आतंकी घटना को अंजाम दे दे। उत्तर प्रदेश मे 2017 से पहले जंगलराज था 2017 के बाद योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब कानून का राज है। उत्तर प्रदेश जैसी कानून व्यवस्था कहीं नही है गुंडे अब खुद गले मे तख्ती डालकर थाने मे जाकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश मे अब सुकून का और अमन चैन का माहौल है। मोदी जी की सरकार के शानदार 9 वर्षों मे अल्पसंख्यक समाज का तीव्र गति के साथ विकास हुआ है मोदी जी ने किसी धर्म देखकर योजनाओं का लाभ नही दिया बल्कि उसी गरीबी देखकर योजनाओं का लाभ दिया है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास नारे को स्पष्ट किया है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सलाउद्दीन सैफी एंव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कदीम आलम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मंच पर उपस्थित उ.प्र.सरकार मदरसा बोर्ड सदस्य डॉ.इमरान, उ.प्र.सरकार भाषा विभाग सदस्य अनवर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष जमालुद्दीन अलवी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सगीर प्रधान,कंवर वीर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे अमृता रंधावा, बिलाल चौधरी, आरिफ हवारी, एतेमाद जैदी, शारिक जिया, शुजात अली, बुन्दू सैफी, एम.पी.बक्शी, अलीशा  सिद्दीकी, अंजुम निजामी आदि मौजूद रहे।