अन्य

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने:प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार


संवाद/विनोद मिश्रा


बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की समीक्षा में तहसीलदारों के दिल की धड़कने बढ़ गईं। प्रतिकूल प्रविष्ट की तलवार उनकी ओर लपलपाने लगी है। दरअसल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल कर राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहीं थीं।।डीएम नें कड़े निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लायें। बडे बकायेदारों के विरूद्ध शिकंजा कास प्रभावी कार्यवाही हो। सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर राजस्व बढाने में शत्-प्रतिशत प्रगति करें।


डीएम ने इस दौरान राजस्व , व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, राजस्व,चिकित्सा, वन, खनन, लोक निर्माण विभाग एवं सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतें एवं मण्डी समिति की समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करेें। विशेष रूप से विद्युत देय, कोर्ट क्लेम, स्टाम्प देय, खनिज, परिवहन आदि की वसूली प्राथमिकता पर हो। उप जिलाधिाकारी गण अपने-अपने तहसीलों की समीक्षा करें। रिपोर्ट से उन्हें अवगत करायें। डीएम ने कहा कि बडे बकायेदारों केे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। नायब तहसीलदार प्रतिदिन अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। प्रत्येक दाखिलेें में अमीनों की विस्तृत समीक्षा होनी चाहिये। हदबन्दी तथा वरासत दर्ज करने सम्बन्धी मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाये। निर्धारित समय में निस्तारित हों। दाखिल -खारिज के मामलों में भी तत्परता बरतें।


जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसीलों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की प्रत्येक दिन समीक्षा कर प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत हों, सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठकर कोेर्ट केस का निस्तारण करें। अभियान चलाकर राजस्व वसूली करें। वह पुनः15 दिनों बाद स्थित की समीक्षा करेगी। यदि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली एवं कोर्ट केसेस की प्रगति में सुधार नही पाया गया तो सम्बन्धित तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। सभी अमीनों का वेतन रोक दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी।

तहसील स्तर उप जिलाधिकारी समीक्षा करेंगे, ताकि राजस्व वसूली एवं अन्य सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण लक्ष्य के सापेक्ष तथा क्वालिटी पूर्ण डिस्पोजल किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक एसओपी बनाकर प्रतिदिन प्लानिंग के तहत हर कार्य करें। साथ ही 116 की धाराओं का भी निस्तारण किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर आर जगत सांई, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।