प्रयागराज . अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘हर आंगन योग’ थीम के साथ एयर मार्शल आर जी के कपूर ए वी एस एम वीएम, वायु अफ़सर कमांडिंग-इन-चीफ , मध्य वायु कमान मुख्यालय के तत्वावधान में किया गया। आयोजन का प्रारंभ सामान्य योग प्रक्रियाओं से हुआ जिसमें मध्य वायु कमान मुख्यालय के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 45 मिनट के जीवनदायी योग सत्र में योग अभ्यास से होने वाले महत्व के बारे में बताया गया और साथ ही यह भी बताया गया कि किस प्रकार से यह सभी के लिए उपयोगी है। एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने वायु सेना के सभी कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बताया कि प्रत्येक क्षण स्वस्थ एवं चुस्त-दुरूस्त रहने के लिए योग का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंनें कार्मिकों को अपने परिवार के सदस्यों के मध्य योग जागरूकता उत्पन्न करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। सभी ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ आयोजन में भाग लिया।
मध्य वायु कमान मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
June 21, 20230

Related Articles
April 21, 20220
आजादी अमृत महोत्सव के तहत ब्लाक अछनेरा , फतेहपुर सीकरी और बिचपुरी स्वास्थ्य मेलों का आयोजन
आगरा।ब्लाक अछनेरा और फतेहपुर सीकरी के स्वास्थ्य मेलों का उद्घाटन माननीय विधायक बाबूलाल जी द्वारा किया गया। ब्लाक के इन मेलों में आगरा जनपद के ग्रामीण इलाकों से आकर जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और
Read More
October 10, 20240
कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश मुख्यमंत्री ने किया आदेश जारी देखिए
लखनऊ। कल अवकाश घोषित CM योगी ने आवश्यक सेवाओं को छोड़ते हुए ११ अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन उत्तर प्रदेश शासन की निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन
Read More
December 14, 20220
दृढ़ इच्छा शक्ति से कुछ भी असंभव नहीं है-महापौर हाड़ा
संवाद- मो नज़ीर क़ादरी
वार्ड 59 में विभिन्न विकास कार्यों का का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अजमेर। वार्ड 59 में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण आज महापौर श्रीमती बृजलता हाडा व डिप्टी मेयर नीरज जैन द
Read More