उत्तर प्रदेश

भाजपा ने लोकतंत्र सैनानियों को किया सम्मानित

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज। भाजपा ने कासगंज ब्लॉक पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित कर लोकतंत्र सेनानियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।रविबार को भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जनपद के लोकतंत्र सेनानियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के काले अध्याय आपातकाल के लिए देश कभी कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी को माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन आपातकाल थोपा और यातनाएं दीं। उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के महायज्ञ में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को देशभक्त के रूप में नमन करने योग्य बताया। कार्यक्रम को सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी डॉ इस्लाम अहमद फारूकी , रवि प्रकाश, यज्ञ सिंह, अतर सिंह, मिही लाल, कोमल सिंह, चंद्रपाल सिंह, उषा गुप्ता, जहूर हुसेन, ब्रहम्मा देवी, को सम्मानित किया गया। मंचासीन सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, कौशल साहू, रामनिवास राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान चेयरमैन मीना माहेश्वरी, जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, जिला मंत्री के पी सिंह, रविन्द्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ , राजेंद्र बोहरे, महेंद्र सिंह राना, योगेंद्र चौहान, शरद गुप्ता, शांतनु चौधरी, संजय मूना, कुलदीप प्रतिहार, डॉ खूब सिंह, अनिता उपाध्याय, मनोज चौहान, अशोक डांगरा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।