उत्तर प्रदेश

सातवीं बार श्रीकृष्ण लीला समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनीष अग्रवाल

1924 से आगरा में हो रहा है श्रीकृष्ण लीला का मंचन
इस बार शताब्दी समारोह को स्मरणीय बनाने की तैयारी
परंपरा के साथ दिया जा रहा आधी आबादी को स्वावलंबन का आधार

आगरा। 1924 में स्थापित हुयी श्रीकृष्ण लीला समिति के लगातार सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष मनीष अग्रवाल चुने गए हैं। अध्यक्ष पुनः बनने के साथ ही उन्होंने समिति के शताब्दी समारोह को स्मरणीय बनाने का संकल्प भी लिया गया।
30 जून 2023, शुक्रवार को कमला नगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक में मनीष अग्रवाल को लगातार सातवीं बार श्रीकृष्ण लीला समिति का सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने गए। बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि वे जब तक चाहें इस पद पर रह सकते हैं। मनीष अग्रवाल ने विजय रोहतगी को महासचिव और संजय गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। मनीष अग्रवाल नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के दो बार के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मनीष अग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। दीपावली के पांचवे दिन से श्रीकृष्ण लीला का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि समिति सनातन धर्म की परंपराओं का निर्वाहन करने के साथ ही आधी आबादी को स्वावलंबन का आधार भी देती है। समिति द्वारा कमला नगर में दानदाताओं के सहयोग से भवन खरीदा गया है। इस भवन में विगत कई वर्ष से निर्धन महिलाओं और छात्राओं को निशुल्क कम्प्यूटर, सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक सैंकड़ाें महिलाएं इससे लाभांवित हो चुकी हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य मुरारी लाल गोयल पेंट का पार्षद बनने पर स्वागत किया गया। महामंत्री विजय रोहतगी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया और पिछले कार्यों की पुष्टि की गई। बैठक में आदर्श नंदन गुप्त, डॉ एसपी सिंह, गिर्राज बंसल, राजीव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शेखर गोयल, संजय गोयल, बृजेश अग्रवाल, प्रभात रोहतगी, मनोज नागा, केके अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, सतीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।