अन्य

स्पर्धा में दिव्यांगों ने अपने कला, कौशल का किया प्रदर्शन बाधाओं पर भारी दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले

हौसले के आगे विकलांगता पड़ी कमजोर

रिवाज़ संस्था ने एकलव्य स्टेडियम में दिव्यांग खेल स्पर्धा का आयोजन

आगरा। दिव्यांग जनों में भी अच्छा करने और प्रतियोगिताओं में संघर्ष करने की क्षमता होती है। दिव्यांग जनों को जरुरी उपकरण और सामग्री देकर अधिक क्षमतावान बनाया जा सकता है। हमें दिव्यांग जनों का सदैव सम्मान कर उनकी मदद करना चाहिए। ये कहना था रिवाज़ संस्था की ओर से आयोजित दिव्यांग खेलकूद स्पर्धा में मुख्य अतिथि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सुनील स्वतंत्र कुमार का। शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर दिव्यांग खेलकूल स्पर्धा महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई राज्यों के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में कबड्डी, फुटबॉल, दौड़, भाला फेक, वेट लिफ्टिंग, लम्बी कूद, बॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल खेले गए।

संस्था की अध्यक्ष मधु सक्सेना ने बताया कि शहर में सामान्य खिलाड़ियों के आयोजन तो होते है पर दिव्यांगों के लिए विशेष कोई आयोजन नहीं होता है। इसी कड़ी में हमारी संस्था ने सिर्फ दिव्यांगों के लिए खेल की प्रतियोगिता रखी जिसमे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को आगामी काठमांडू में होने जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर संस्था की ओर से दिया जायेगा।

संस्था से जुडी स्वेता वार्ष्णेय ने बताया कि खादी को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम के मंच पर दिव्यांगजन के साथ सामान्य मॉडल्स ने खादी के परिधानों के बेहतरीन डिजायनों को प्रदर्शन किया। स्टेडियम में दिव्यांग, खिलाडी और मॉडल्स को एक साथ देख दर्शको खूब तालियां बजा कर खूब सराहा। संचालन धर्मेंद्र सैनी ने किया। इस अवसर पर शकुन बसंल, विमल कुमार बघेल, राहुल बंसल, स्वेता वार्ष्णेय, पूजा बंसल, ऋचा गर्ग, अंजू कक्कड़, प्राची शिवहरे, पारुल चौहान, राधा शर्मा आदि मौजूद रहे।

बॉलीबॉल
बॉलीबॉल में बालिका वर्ग में हिमाचल की टीम को 2-0 से दिल्ली ने हराया तो बालक वर्ग में हिमाचल की टीम ने2-0 से राजस्थान को हराया।

दौड़
100 मी. दौड़ में मनीष ने स्वर्ण, लकी को रजक और अजय को कांस्य पदक मिला। 200 मी. दौड़ में मोहित ने स्वर्ण, अजय शर्मा को रजक और भगवान राम को कांस्य पदक मिला।

कबड्डी
कबड्डी में उत्तर प्रदेश की टीम ने 7 पॉइंट से राजस्थान को हरा कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। यूपी की टीम ने 38 पॉइंट बनाये तो राजस्थान की टीम ने 31 बना कर उपविजेता रही।

भाला फेक
यासीन ने स्वर्ण, लोकेश मीणा को रजक और आयुष कुमार को कांस्य पदक मिला।

बैडमिंटन
बैडमिंटन में सिंगल्स के फ़ाइनल मुकाबले में उत्तराखंड की प्रेमा विश्वास जीती।

फुटबॉल
फुटबॉल में यूपी की टीम ने कप्तान कमल वाल्मीकि के नेतृव में 5-4 के अंतर से हरयाणा की टीम को हराया। विजेता यूपी की टीम रही।

वेट लिफ्टिंग
49 भार वर्ग में मोहित कुमार ने स्वर्ण, विकास को रजक और जितेंद्र गुप्ता को कांस्य पदक मिला। 54 भार वर्ग में भरत रावत ने स्वर्ण मिला। 59 भार वर्ग में राकेश कुमार ने स्वर्ण मिला। 72 भार वर्ग में कृष्णा शर्मा ने स्वर्ण और महेश प्रताप ने रजक पदक जीता। 80 भार वर्ग में भरत रैना ने स्वर्ण और शंकर लाल गुप्ता ने रजक पदक जीता।