उत्तर प्रदेश

मृतक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

संवाद। नूरूल इस्लाम

पीड़ित ने कारवाही न होने के कारण बीते दिन किया था आत्मदाह

कासगंज/गंजडुंडवारा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीडिता द्वारा आत्मदाह कर लेने की घटना की जानकारी करने के लिए सपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आगामी 13 जुलाई को पीडित परिवार से मिलेगा। परिवार के लोगों से बातचीत करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल में सदस्यों को घोषित कर दिया है।
गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीडिता द्वारा आत्मदाह करने के बाद अब पीडिति परिवारीजनों से मिलने के लिए जन प्रतिनिधि व राजनैतिक दलों के पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं। गत दिवस सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने परिवार से मुलाकात पार्टी हाईकमान को जानकारी दी। सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि घटना की जानकारी करने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दस प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल बनाया है। यह प्रतिनिधि मंडल 13 जुलाई को गांव पहुंचकर घटना की जानकारी करेगा और घटना की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर सपा द्वारा आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री एवं विधायक अताउर्रहमान, विधायक रामखिलाडी,विधायक नादिरा सुल्तान, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मानपाल सिंह,पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सत्तन शाक्य, प्रदेश सचिव रामपाल नायक, डा. जोध सिंह नायक, कालीचरन नायक शामिल रहेंगे।