अन्य

विकास भवन में हुआ जन सेवा केंद्र का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री एस.पी.सिंह बघेल ने विकास भवन में जनसेवा केन्द्र का फीता काट कर किया शुभारंभ किया

आगरा। विकास भवन संजय प्लेस में आज नवीन जनसेवा केन्द्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया।

साथ उन्होंने वहीं लगी विभिन्न सेवाओं व कार्य के शुल्क की की सूची अंग्रेजी में लिखे होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा हिंदी भाषा में भी सेवा विवरण तथा सेवा शुल्क लिखे जाने के निर्देश दिए भी दिए। जिससे जन मानस को अपनी मात्र भाषा को पढ़ने में आसानी हो। जनता सभी लिखित सेवाओं का लाभ भी ले सके।