उत्तर प्रदेश

अमरनाथ यात्रा से लौटे अमरनाथ यात्रियों का सहावर में हुआ जोरदार स्वागत

संवाद। नूरूल इस्लाम

कासगंज।कस्बा सहावर से अमरनाथ यात्रा पर गए दो दर्जन अमरनाथ यात्रियों का सहावर में मंदिर माता गमा देवी धाम पर मंदिर के महंत आचार्य रवि कांत शास्त्री ने सभी अमरनाथ यात्रियों का फूल माला चंदन लगाकर स्वागत किया। स्वागत करने बालों में तरुण कुमार वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय,चुन्ना वार्ष्णेय, जितेन्द्र विशाल वार्ष्णेय,सोपाल पंडित, लख्मीचंद्र वार्ष्णेय,अमित गुप्ता शामिल थे।समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि उनके जत्थे ने पहलगांव के रास्ते से पहुंच कर पवित्र गुफा में विराजमान बाबा अमरनाथ बर्फानी की हिमनिर्मित 16 फुट के शिवलिंग के सोमवार को दर्शन किए। इस दौरान अमरनाथ यात्रियों में पंकज मिश्रा, गौरी शंकर साहू,अजय वार्ष्णेय,सुमित वार्ष्णेय,बर्षा वार्ष्णेय, गिर्राज वार्ष्णेय, राहुल सिंह सोलंकी,नितिन वार्ष्णेय, सोनिया वार्ष्णेय,सतेन्द्र गुप्ता मानी,सुनीता गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,पुष्पा गुप्ता,मलखान सिंह, बृजेश कुमार, रमेश कुमार,
मोहन वार्ष्णेय, ईशू वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय शामिल रहे।