आगरा। कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री प्रेमनिधि मंदिर में ठाकुर श्याम बिहारी जी(बड़े गोविदं जी) ने फूलों की होली खेली। अधिक मास के अवसर पर 18 जुलाई 2023, दिन मंगलवार को मंदिर में उत्सव मनोरथ होली संग आरंभ हुए। ठाकुर जी का सुगंधित पुष्पों से श्रंगार किया। भजन एवं नृत्य के साथ मंदिर परिसर में फागोत्सव की धूम रही। मुख्य सेवायत पंडित हरिमोहन गोस्वामी ने कहा कि 16 अगस्त तक प्रतिदिन मंदिर परिसर में वर्ष भर के विविध त्योहार मनाए जाएंगे। 19 जुलाई को नौका विहार मनोरथ होगा। सेवायत पंडित सुनीत गोस्वामी और मंदिर प्रशासक पंडित दिनेश पचौरी ने बताया प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक उत्सव मनोरथ आयोजित किये जाएंगे।
प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री प्रेम निधि मंदिर में फूलों संग खेली गयी होली
July 18, 20230

Related Articles
February 26, 20240
दंत चिकित्सा कार्यालय में चिकित्सा आपात स्थितियों का प्रबंधन
आगरा- दयालबाग रोड स्थित होटल पूनम प्लाजा में सोसाइटी फॉर एंडोडोंटिक एक्सीलेंस आगरा के बैनर तले दंत चिकित्सा कार्यालय में चिकित्सा आपात स्थितियों के प्रबंधन पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
Read More
December 27, 20240
मांए तेरे पौतरे शहीदी पा गए नीहा विच आखिरी फतेह बुला गए
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर विभव नगर आगरा पर चल रहे सफर ए शहादत शहीदी सप्ताह पर शहीदी समागम में हाजिर नाजिर गुरु धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दीवान में अपनी हाजिरी भरने आए पंथ के महान
Read More
June 7, 20240
बहुत कुछ पाने के लिए कुछ देना ही असल क़ुरबानी है : मुहम्मद इक़बाल
आगरा । मस्जिद नहर वाली के इमाम मुहम्मद इक़बाल ने आज जुमा के ख़ुत्बे में क़ुर्बानी के बारे में नमाज़ियों से ख़िताब किया। उन्होंने कहा जो शख़्स क़ुर्बानी का इरादा करे वो ज़ुल्हिज्जा का चांद देखने के बाद अपने
Read More