देश विदेश

दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्तों ने राहत शिवरों में खाना बांटा

संवाद। सादिक जलाल(8800785167)

सिग्नेचर ब्रिज राहत शिवरों में भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्तों ने की सेवा

दिल्ली/ दिल्ली में भारी बरसात से आई बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं खास तौर से यमुना के समीप रहने वाली बस्तियों के परिवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे परिवारों को राहत देने और सेवा के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा निरंतर स्वयं ऐसे लोगों की मदद के लिए राहत पहुंचाने का कार्य बड़ी ही तन्मयता से कर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा भी इस कार्य में अपना योगदान दे रहा है अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर ब्रिज के समीप लगे राहत शिविरों में जाकर वहां रह रहे लोगों को खाना वितरित किया इस मौके पर प्रदेश के महामंत्री इरफान सलमानी, इमतियाज अहमद, अनीस अब्बासी, वसीम वारसी, फिरोज मलिक, शबाना रहमान, वकील कुरेशी, फैसल मंसूरी, गुलाम नबी, मोहम्मद मुस्तकीम सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और शिवरों में जाकर लोगों को खाना बांटा। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता इमतियाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया के अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश की ओर से सिग्नेचर ब्रिज के समीप लगे राहत कैंपों में खाना बांटा गया है और आगामी दिनों में भी लगातार ऐसी जगह को चिन्हित करके वहां पर भी जरूरत के खाने पीने का सामान बांटने की योजना है उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रभारी जनाब आतिफ रशीद और मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कारी मोहम्मद हारुन के दिशा निर्देश अनुसार कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में मंडलों में जहां पर भी जरूरतमंद लोग हैं अपने स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सहायता करने में जुटे हैं।