जीवन शैली

मजलिस-ए-मुसालमा का आयोजन

आगरा:- भारतीय मुहिब्बाने एहलेबैत कमेटी के संस्थापक व संरक्षक, हाज़ी अल्ताफ़ हुसैन (महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा आगरा) के नेतृत्व में मजलिस-ए-मुसालमा का आयोजन यूथ होस्टल, संजय पैलेस आगरा में किया गया, जिसमे आगरा शहर के नामवर शायरो ने हज़रत इमाम हुसैन आलिमुकाम की शहादत पर अपने – अपने कलामो के द्वारा प्रकाश डाला।


कार्यक्रम की सदारत हज़रत सैय्यद मुहम्मद अज़मल अली शाह साहब ने की कार्यक्रम में निज़ामत अमीर अहमद (एड०) साहब ने की, कार्यक्रम का शुभारम्भ तिलावत-ए-क़ुरान पाक से हुआ। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से शुरु होकर रात्रि 9: 00 बजे तक चला।


कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त रुप से ज़ीशान अहमद, मोहम्मद दाऊद मो. अकील एवं हसनैन अहमद एडवोकेट ने किया।
शायरो में मुख्य रूप से खलिश अकबराबादी शाहिद नदीम अकबराबादी दाऊद इकबाल अकबराबादी, चांद अकबराबादी, हाजी अफज़ाल अकबराबादी, करार अकबराबादी, माहिर अकबराबादी, आदी ने कलाम पड़े।
इस मौक पर ,पवन कुमार कटारा, आई एस मेहता, इनामुल जाफरी अन्सार अली रहीस उद्दीन रिजवान आगाई मुईन आगाई बब्बू भाई इरशाद उद्दीन आग़ाई, रिज़वान अहमद भय्या जाहिद हुसैन शरीफो खान यासीन कुरैशी सलमान शेख मो. इमरान आमिर खान आदी उपस्थित रहे।