जीवन शैली

आज दशेहरा सुभदिन नीको पायतो पुजोहो गोपाल, ब्रजरानी ब्रजराज कुंवरको करो सिंगार परम रसाल

आगरा। जब ब्रज कुंवर से ब्रजराज बने श्याम बिहारी तो हर ओर छाया उल्लास और झूमे सारे नर नारी। इसी भाव के साथ कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री प्रेमनिधि मंदिर में दशहरा मनोरथ आयोजित किया गया।
पुरुषाेत्तम मास के अवसर पर चल रहे मनोरथ उत्सव आयोजन में शुक्रवार को मंदिर में दशहरा उत्सव की धूम रही। मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में दशहरा मनोरथ का जो भाव है वह इस प्रकार है कि आज ही के दिन नंदराय जी ने ठाकुर श्री श्याम बिहारी जू को ब्रजकुंवर से ब्रजराज बनाया था। इस दिन ठाकुर जी को अभिषेक कर आम का भोग लगाया जाता है। श्रीठाकुर श्याम बिहारी जी अद्भुत श्रंगार और बल्लभ कुल के पद गान भक्तों को श्रद्धा के सागर का अनुभव करा रहे थे। पंडित सुनीत पचौरी और पंडित दिनेश पचौरी ने बताया कि शनिवार को तुलसी विवाह मनोरथ होगा।