अन्य

आगरा की बेटी मनिका जैन ने ‘CISE गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2023’ में लहराया परचम

मनिका जैन ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता है तथा 400 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में संपन्न हुई थी जिसमें के मनिका जैन ने जोरदार प्रदर्शन किया तथा स्वर्ण और रजत पदक अपनी झोली में किए। मनिका जैन के पिता मनीष जैन ने बताया कि वह शुरू से ही होनहार है और तैराकी में उसकी बेहद रूचि है। पढ़ाई के साथ-साथ मनिका तैराकी के लिए भी पूरा पूरा समय देती है।

और उसको आगे अपना भविष्य भी तैराकी में ही बनाना है और अपने शहर का राज्य का और देश का नाम ऊंचा करना है।मनीष जैन जी एक अधिवक्ता हैं। मां ग्रहणी है और बच्ची को पूरा सपोर्ट करती हैं12 वर्ष की उम्र से तैयारी कर रही है अपने कोच अभिनव शर्मा और प्रशांत पटेल के अनुसार। बहुत ही मेहनती थी और अच्छे से समझ कर जल्दी ही परफॉर्म करती थी।


यह प्रतियोगिता 1 अगस्त 2023 से लेकर 2 अगस्त 2023 तक ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में आयोजित की गई। जिसमें के होनहार बच्चियां शामिल हुई उन सब को पछाड़कर मनिका जैन ने विजय हासिल की।