उत्तर प्रदेश

निरंकारी महिला संत समागम

जिस घर में हो नारी का सम्मान वो घर है स्वर्ग सामान – माता कान्ता महेन्द्रू

नारी से है बढ़ता हर घर का मान – माता कान्ता महेन्द्रू

आगरा, कमला नगर स्थित शांता पैलेस पर संत निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू जी की अध्यक्षता में एक विशाल नारी समागम का आयोजन किया गया, जिसमे आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने लिया।

माता कान्ता जी ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि एक नारी ही उत्तम समाज का निर्माण कर सकती है।

अगर आदमी चार दीवारी का मकान बनाता है तो औरत उस मकान को घर बनाती है। इसी प्रकार यदि नारी को भक्ति करना आता है तो वह अपनी परिवार व् बच्चों को भी अच्छे संस्कार दे सकती है।

उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जब कोई ईमारत बनायीं जाती है तो पहले उसकी नीव खोदी जाती है। नीव जितनी मज़बूत होती है ईमारत उतनी ही मज़बूत होती है।
परन्तु जब इमारत बन जाती है तब नीव नहीं दिखाई देती, सिर्फ ऊँची व् सूंदर ईमारत ही दिखाई देती है। सभी देखने वाले उस ईमारत की ही तारीफ करते हैं। इसी प्रकार गुरु के द्वारा दिया गया ब्रह्म ज्ञान हमारे जीवन की नीव है, आधार है। जब यह ज्ञान जीवन में ढल जायेगा तभी जीवन रुपी ईमारत सूंदर होगी।

इस अवसर पर कमला नगर शाखा की मुखी जयश्री करमचंदानी ने कहा कि जहाँ नारी का सम्मान है वहीँ भगवान् का वास है। हमें सदैव विनम्रता को अपनाकर दूसरों की गलतियों को नज़रअंदाज़ करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आशीर्वाद कोई वस्तु नहीं है बल्कि मन से आने वाली अंतरात्मा की आवाज़ है।

इस अवसर पर नाटक,कविता एवं प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया जिससे नारियों को आध्यात्म के प्रति और जागरूक किया जा सके।