जीवन शैली

शिव पुराण मानव प्रकृति को चेतना के चरम पर ले जाने का है विज्ञानः श्याम सुंदर पाठक

शिव अवतार, द्वादश ज्योर्तिलिंगों का महत्व बता शिव महापुराण कथा का समापन
माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल द्वारा किया गया आयोजन, सोमवार को होगी पूर्णाहुति
14 अगस्त को माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल में चयन होगा हरियाली तीज क्वीन का

आगरा। शिव काे पूजना है तो पहले शिवत्व को जानना होगा। शिव होने के विज्ञान को जानना होगा। शिव अवतार को जिसने समझ लिया उसने जीवन को समझ लिया। द्वादश ज्योर्तिलिंग इसलिए ज्योर्तिलिंग हैं क्योंकि उनमें साक्षात शिव की ज्योति स्थापित हैं। शिव अवतारों का मर्म समझाते हुए शिवत्व के विज्ञान पर यह व्याख्यान दिया कथा व्यास पंडित श्याम सुंदर पाठक ने।
पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभागार में माथुर वैश्य केंद्रीय महिला मंडल द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा व्यास ने शिव अवतारों की चर्चा, द्वादश ज्योर्तिलिंगों का उपाख्यान कर कथा विश्राम दिया।
सातवें दिन के यजमान शारदा− सत्यप्रकाश, मनीषा− मुकेश गुप्ता, संध्या− रामनारायण गुप्ता, सुमन− अनिल गुप्ता, प्रीति− गोविंद मथुरिया, कीर्ति− मधुसूदन गुप्ता,
बबीता− शंकर गुप्ता और सुनीता− वीरेंद्र गुप्ता थे।
कथा व्यास पंडित श्याम सुंदर पाठक ने कहा कि शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति सुबह-शाम इन बारह ज्योतिर्लिंगों का नाम लेता है, उसके सात जन्मों का पाप मिट जाता है। साथ ही वह जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है और मोक्ष को प्राप्त करता है। सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्। उज्जयिन्यां महाकालं ओम्कारम् अमलेश्वरम्॥
परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्। सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥ वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे। हिमालये तु केदारं घुश्मेशं च शिवालये॥ एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः। कथा समापन फिरोजाबाद महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद आरती के साथ हुआ। केंद्रीय महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका डॉ प्रवीन गुप्ता ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह पूर्णाहुति, प्रसादी होगी एवं सायं 4 बजे से हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता देशभर से आये 165 महिला मंडलों की सदस्याओं के मध्य होगी। आयोजन में माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशाेक गुप्ता, केंद्रीय युवादल अध्यक्ष आकांश मैरोठिया, सुनील गुप्ता, डॉ मधुरिमा दिनेश, कमलेश अशोक, शशि, नीलम, शाेभा, शालिनी, कमलेश, रीता, गीता, अनीता, राधा, कंचन, अवनीश, रूपम, अनीता, कामना, नीरा, शालिनी, आगरा मंडल अध्यक्ष अशाेक कुमार, विनोद कुमार, अचल कुमार, श्रीभगवान रैपुरिया, बाबू रोशन लाल आदि व्यवस्था संभाल रहे हैं।