उत्तर प्रदेश

7 लाख दलित परिवारों तक अल्पसंख्यक कांग्रेस ने पहुंचाया जय जवाहर जय भीम का संदेश- शाहनवाज़ आलम

जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान हुआ संपन्न

लखनऊ। जय जवाहर जय भीम का नारा मुस्लिम और दलित समुदाय को एकजुट कर कांग्रेस में वापस ला रहा है। यह नारा 2024 में राहुल गाँधी के नेतृत्व में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनवायेगा। जय जवाहर – जय भीम अभियान ने अपने लक्ष्य साढ़े 5 लाख से डेढ़ लाख ज़्यादा यानी क़रीब 7 लाख दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया है। ये बातें अल्पस्यंखक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 109 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 7 से 13 अगस्त तक चले इस अभियान का लक्ष्य साढ़े पांच लाख दलित परिवारों तक भाजपा सरकार में संविधान पर बढ़ते हमलों और कांग्रेस पार्टी का दलित समाज के लिए जारी संघर्ष का संदेश पहुंचाना था। जिसे अभियान के चौथे – पांचवे दिन ही अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हासिल कर लिया। जन संपर्क के दौरान दलित परिवारों के घर-घर जाकर यह बताया गया कि जब तक मुस्लिम और दलित एक साथ कांग्रेस को वोट करते थे तब तक पूरे देश से भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। 2024 में मुस्लिम और दलित एक बार फिर से मिलकर भाजपा को उसी स्थिति में पहुंचा देंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान में यह भी बताया गया कि भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में कुल 37 प्रतिशत वोट मिला था। जबकि यूपी में दलित और मुस्लिम ही मिलकर 41 प्रतिशत हैं। उन्होंने इस सफल अभियान के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।