अन्य

तिरंगा फाउंडेशन की विशाल तिरंगा यात्रा कल निकलेगी धर्म गुरु करेगे रवाना



आगरा। तिरंगा फाउंडेशन के तत्वाधान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी समिति अध्यक्ष सुनील दुबे ने होटल पन्ना पैराडाइज में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 9:00 बजे तिरंगा यात्रा होटल अमर से शुरू होकर फतेहाबाद रोड शमशाबाद रोड राजेश्वर मंदिर और उखर्रा रोड पर होते हुए कारगिल शहीद मोहन सिंह के स्मारक पर समापन होगी।संस्थापक भोला पंडित ने बताया इस यात्रा का शुभारंभ 1008 महामंडलेश्वर हरिदास नागर जी महाराज कैलाश मंदिर के महंत, निर्मल गिरी महाराज लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर महंत श्री गोपी गुरु महाराज एवं मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी जी महाराज होंगे।

मुख्य वक्ता आनंद भाई साहब आगरा विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्य अतिथि माननीय एसपी सिंह बघेल सांसद एवं विधि न्याय राज्य मंत्री भारत सरकार झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे अन्य सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे



अध्यक्ष सुनील दुबे ने जानकारी दी यात्रा में भारत माता की छवि के साथ सैकड़ों दुपहिया चार, पहिया वाहनो के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री बीजेपी राहुल चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर संगीता शर्मा तिरंगा यात्र
अध्यक्ष सुनील दूबे इस दौरान संस्थापक भोला पंडित संयोजक सनी उपाध्याय मंत्री गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।