उत्तर प्रदेश

शंखनाद संग ध्वजारोहण

आगरा। अशोक ग्रुप द्वारा 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शंखनाद संग ध्वजारोहण किया गया। संजय प्लेस स्थित कोसमोस मॉल में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने देश भक्ति की शपथ दिलवाई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कर्मचारियों का सम्मान किया। ग्रुप की सीईओ डॉ रंजना बंसल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनीष, आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन,  हरविजय वाहिया, डॉ डीवी शर्मा, डॉ रवि पचौरी, वीरेंद्र गुप्ता, वत्सला प्रभाकर, राजश्री मिश्रा, मनीष, अशाेक चौबे आदि उपस्थित रहे।