उत्तर प्रदेश

फ्लैग मार्च संग दिया देशभक्ति का संदेश 

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंदिर ट्रस्टी राम मोहन कपूर ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बल्केश्वर क्षेत्र में सदस्यों ने फ्लैग मार्च कर आजादी के वीर सपूतों को नमन किया। मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया गया था। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर महामंत्री अशाेक सिंघल, संयोजक विशाल बिंदल, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, आदर्श नंदन गुप्त, रितु अग्रवाल, सपना, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।