जीवन शैली

हरिहर मिलन मास की विदाई पर खाटू श्याम मंदिर में सजी दीपमालिका

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में पुरुषाेत्तम मास मनोरथ को दीपोत्सव संग दिया गया विश्राम

आगरा। ओम असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय, ओम शान्ति, शान्ति, शान्तिः । अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रार्थना के साथ जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दीपमालिका सजायी गयी और पुरुषोत्तम मास मनोरथ उत्सव को विश्राम दिया गया।
विश्राम मनोरथ उत्सव दो भागों में संपन्न हुआ। प्रथम भाग में दीपोत्सव मनाया गया। मुख्य यजमान संजीव अग्रवाल थे। पंडित योगेश उपाध्याय ने रावण वध कर वनवास के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या वापस आने के वृतांत का वर्णन किया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से दीपदान एवं मनोरथ मास के सभी यजमान− सहयोगियों का सम्मान किया गया। झूले में श्रीलक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा रख सवा लाख बत्तियों का जोत प्रज्जवलित की गयी। पंडित मृदुल कांत शास्त्री के भक्तिमय भजनों के मध्य मंदिर परिसर में दीपमालिका सजायी गयी। श्याम सेवक हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर आ रही प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए विश्व शांति की प्रार्थना दीपदान के माध्यम से की गयी। महाआरती और प्रसादी संग विश्राम उत्सव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, विपिन, सुभाष चंद्र, अनिल मित्तल, रविशंकर आदि उपस्थित रहे।