अन्य

जनता ने किया नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत

आगरा। नवनिर्वाचित पार्षद का क्षेत्रीय जनता ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भीम वाटिका बेर का नगला में स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी नाहर सिंह ने की कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले झण्डा रोहण किया गया।

महिला पार्षद का स्वागत करती हुई क्षेत्र की निवासी महिला

उसके बाद संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद की गई। सबसे पहले वार्ड 3 से बसपा की पार्षद प्रीति भारती और वार्ड 7 से बसपा पार्षद विमलेश प्रजापति का स्वागत नगला बेर निवासियों की ओर से किया गया।

पार्षद पति राजेश भारती का स्वागत करते हुए समाजसेवी नाहर सिंह जी

इस मौके जनता को संबोधित करते हुए पार्षद ने सभी का आभार व्यक्त कर विश्वास दिलाते हुए। क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता पर रखने की बात कही कार्य क्रम में। पार्षद पति राजेश भारती और भगवान दास प्रजापति के साथ समस्त नगला बेर की जनता मौजूद रही।

पार्षद पति भगवानदास प्रजापति का स्वागत करते हुए समाजसेवी नाहर सिंह जी

कार्यक्रम का संचालन हर्षदीप ने किया।