जीवन शैली

सतगुरु के दिए ब्रह्मज्ञान की रौशनी से भ्रमों की समाप्ति हो जाती है

नश्वर को त्यागकर अविनाशी परमात्मा की प्राप्ति होती है-निरंकारी संत जोगिंदर सुखीजा (केंद्रीय सचिव ) संत निरंकारी मिशन

150 यूनिट रक्तदान कर निरंकारी भक्तों ने खुद को किया निहाल
300 से अधिक रक्तदाताओं ने कराया रक्तदान करने का पंजीकरण
मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने फीता काटकर शिविर का उदघाटन किया 


आगरा। बालूगंज स्थित सुंदरानी धर्मार्थ नेत्र अस्पताल में दिल्ली से पधारे निरंकारी संत और मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा जी की हज़ूरी में एक विशाल सत्संग समागम आयोजित किया गया | इस समागम में हज़ारों की संख्या में निरंकारी भक्त और स्वयं सेवक उपस्थित रहे |

निरंकारी मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने अपने प्रवचनों में कहा कि जब सतगुरु से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाती है तब मन के सारे भ्रमों की समाप्ति हो जाती है .
सतगुरु नश्वर पदार्थों का त्याग कराकर इस अविनाशी प्रभु परमात्मा से जोड़ देते है |


आगरा की जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू ने मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया |

इस अवसर पर श्री बघेल जी ने कहा कि यदि संत महात्मा नहीं होते तो इस संसार से मानवता और संस्कृति दम तोड़ चुकी होती हम सबको मानवता की सेवा और आध्यात्म में सदैव समर्पित रहना चाहिए

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल के सचिव उमेश सिंह , जोनल इंचार्ज माता कान्ता महेन्द्रू , और निरंकारी सेवादल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई