देश विदेश

चंद्रयान 3 की कामयाब लैंडिंग पर जमियत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने वैज्ञानिकों को दी मुबारकबाद

दिल्ली:चंद्रयान-3 मिशन की शानदार कामयाबी पर जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने खुशी जताते हुए वैज्ञानिकों को मुबारकबाद दी और इसे एक ऐतिहासिक पल करार दिया है।

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने एक ट्वीट के माध्यम से इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा कि चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए हमारे सभी भारतीय नागरिकों और विशेष रूप से हमारे इसरो वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। यह मानवता की एक महान उपलब्धि है, जो न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के कल्याण और प्रगति में सहायक होगी।